0 कक्षा 6 भोजन के घटक
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6 भोजन के घटक

 

अभ्यास-प्रश्नावली:

Q1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?

उत्तर: नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है | वे विभिन्न प्रकार के भोजन अपने शारीरिक बनावट, आवास और आंतरिक अंगो के आधार पर ग्रहण करते हैं | विभिन्न खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जीव तीन प्रकार के होते हैं |

शाकाहारी : जो केवल पादप उत्पाद खाते हैं |

मांसाहारी : जो केवल जंतु उत्पाद ही खाते हैं |

सर्वाहारी : जो पादप और जन्तु दोनों उत्पादों को लेते हैं |

Q2. पाँच पौधें के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है।
उत्तर:  

(1) आलू : तना

(2) मुली : जड़ और पत्ता

(3) अमरूद : फल

(4) गाजर : जड़

(5) गेंहूँ : बीज

Q3. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए: 

उत्तर: 

Q4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
शाकाहारी, पादप, दूध्, गन्ना, मांसाहारी

(क) बाघ एक —————— है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे —————— कहते हैं।
(ग) तोता केवल —————— उत्पाद खाता है।
(घ) जो —————— हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है,
इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी ——————– से मिलता है |

उत्तर: 

(क) मांसाहारी

(ख) शाकाहारी

(ग) पादप

(घ) दूध

(ङ) गन्ना

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:

प्रश्न 1. – खाद्य पदार्थों के दो मुख्य स्रोतों के नाम लिखिए |

उत्तर


पादप
जंतु

प्रश्न 2. – पादपों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का नाम लिखिए | 

त्तर – सभी अनाज जैसे गेंहूँ, चावल, मटर, फल और सब्ज्जियाँ आदि |

प्रश्न 3. – जंतुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थों का नाम लिखिए |

उत्तर – अंडा, दूध, मांस , चिकन, मछली और पोर्क आदि |

प्रश्न 4. – संघटक क्या होते है ?

उत्तर – किसी भी खाद्य सामग्री में मिलाये जाने वाले सामग्रियों को संघटक कहते है | जैसे दूध, चावल, चीनी और पानी खाद्य पदार्थ खीर के संघटक हैं |

प्रश्न 5. – खाद्य पदार्थ चिकन करी के बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली संघटकों के नाम लिखिए |

उत्तर – पादप और जंतु खाद्य पदार्थ चिकन करी के प्रमुख संघटक हैं |

प्रश्न 6. – पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग क्या होते है ?

उत्तर – पादपों के वे भाग जिन्हें खाया या पकाया जाता है उन्हें खाद्य (खाने योग्य) भाग कहते है |

प्रश्न 7. – पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग के नाम लिखों | 

उत्तर – फल, फूल, पत्तियां, तना और जड़ ये सभी पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग होते है |

प्रश्न 8. – अंकुरण क्या है ? 

उत्तर – बीज से शिशु पौधे का उगना अंकुरण कहलाता है |

प्रश्न 9. – मकरंद (नेक्टर) किसे कहते है ?

उत्तर – मधुमख्खियों द्वारा इक्कठा की गयी फूलों के मीठे रस को मकरंद (नेक्टर) कहते है जो बाद में शहद बन जाता है |

प्रश्न 10. – मधुमाख्खियाँ अपनी शहद कहाँ इक्कठा करती है ?

उत्तर – मधुमाख्खियाँ अपनी शहद अपने द्वारा बनाये गए छत्ते में इक्कठा करती है |

प्रश्न 11. – खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं को कितने प्रकारों में बांटा गया है ? 

उत्तर – खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं के प्रकार:

            शाकाहारी

            मांसाहारी

            सर्वाहारी

प्रश्न 12. – शाकाहारी किसे कहते है ? 

उत्तर – वे जंतु जो केवल पादप या पादप-उत्पाद खाते हैं वे शाकाहारी कहलाते हैं | जैसे – गाय, हिरण, भैस और खरगोस आदि |

प्रश्न 13. – मांसाहारी किसे कहते है ? 

उत्तर – वे जंतु जो केवल जंतु या जंतु-उत्पादों को ही खाते है उन्हें मांसाहारी कहते है | जैसे शेर, बाघ आदि |

प्रश्न 14. – सर्वाहारी किसे कहते है ? 

उत्तर – वे जंतु जो पादप और जंतु दोनों को खाते है वे सर्वाहारी कहलाते हैं | जैसे मनुष्य, कौवा आदि |