0 कक्षा 6 चुंबकों द्वारा मनोरंजन
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

 अभ्यास

 Q1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः

(क) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे —————— , —————— तथा —————— ।

(ख) जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं वे —————— कहलाते हैं।

(ग) कागज़ एक —————— पदार्थ नहीं है।

(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए —————- का टुकड़ा लटकाते थे।

(ङ) चुंबक के सदैव —————— ध्रुव होते हैं।

उत्तर: (क) छड़ चुंबक, नाल चुंबक, बेलनाकार चुबंक|

(ख) चुंबकीय|

(ग) चुंबकीय|

(घ) चुंबक|

(ड) दो|

Q2. बताइए कि निम्न कथन सही है अथवा गलत:

(क) बेलनाकार चुंबक में वेफवल एक ध्रुव होता है।

(ख) कृत्रिम चुंबक का आविष्कार यूनान में हुआ था।

(ग) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।

(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।

(ङ) छड़ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दिष्ट होता है।

(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कंपास का उपयोग किया जा
सकता है।

(छ) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है।

उत्तर: (क) गलत

(ख) गलत

(ग) सही

(घ) गलत

(ड) गलत

(च) सही

(छ) गलत

Q3. यह देखा गया है कि पैंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है?

उत्तर: लोहा|

Q4. एक चुंबक के एक ध्रुव को दूसरे चुंबक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

उत्तर:

कॉलम 1कॉलम 2
N – Nप्रतिकर्षण
N – Sआकर्षण
S – Nआकर्षण
S – Sप्रतिकर्षण

Q5. चुंबक के कोई दो गुण लिखिए।

उत्तर: (i) लोहे, निकिल या कोबाल्ट की बनी वस्तुओं को आकर्षित करता हैं?

(ii) उत्तर – दक्षिण दिशा को इंगित करता हैं|

Q6. छड़ चुंबक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?

उत्तर: छड़ चुंबक के दोनों सिरों पर|

Q7. छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिन्ह नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?

उत्तर: छड़ चुंबक को डोरी की सहायता से स्वतंत्रतापुर्वक लटकाया| इसका जो सिरा उत्तरी दिशा की ओर होगा, वही चुंबक का उत्तरी ध्रुव होगा|

Q8. आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुंबक कैसे बनाएँगे?

उत्तर: लोहे की पत्ती को मेज पर रखिए| अब एक छड़ चुंबक का कोई एक ध्रुव लोहे की पत्ती के सिरे पर रखिए| चुंबक को बिना हटाए इसे पत्ती के दुसरे सिरे तक ले जाइए| इस प्रक्रम को दोहराए| इस प्रकार लोहे की पत्ती को चुंबक बनाया जा सकता हैं|

Q9. दिशा निर्धरण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है?

उत्तर: कपास हमेशा उत्तरी और दक्षिणी दिशाओं को इंगित करता हैं| उत्तर – दक्षिण दिशाओं को जनाकर, पूर्व – पश्चिम दिशाओं को भी ज्ञात किया जा सकता हैं|

प्रश्न 10. पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुंबक लाया| प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित कॉलम 1 में तथा संभावित कारण कॉलम 2 में दिए गए हैं| कॉलम 1 में दिए गए कथानों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए?

उत्तर:

(i) – (घ)

(ii) – (ड)

(iii) – (ख)

(iv) – (क)

(v) – (ग)

अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर:

प्रश्न: चुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं ?

उत्तर: जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं – जैसे लोहा, निकिल तथा कोबाल्ट |

प्रश्न:अचुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं ?

उत्तर: जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते, वे अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं |

प्रश्न: प्राकृतिक चुंबक का नाम बताइए |

उत्तर: मैग्नेटाइट |

प्रश्न: चुंबक किसे कहते है ?

उत्तर: जिन पदर्थों में लोहे को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है वे चुंबक कहलाते हैं |

प्रश्न: कृत्रिम चुंबक किसे कहते हैं?

उत्तर: लोहे के टुकड़ों से बनाया गया चुम्बक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं |

प्रश्न: चुंबक कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर: चुंबक दो प्रकार के होते हैं |

(i) प्राकृतिक चुंबक

(ii) कृत्रिम चुम्बक

प्रश्न: आकृति के अनुसार कृत्रिम चुंबक कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर: (1) छड चुंबक (2) नाल चुंबक (3) बेलनाकार चुंबक (4) गोलांत चुंबक

प्रश्न: चुंबक का ध्रुव किसे कहते है ?

उत्तर: चुंबक के दो सिरे होते है जिन्हें हम ध्रुव कहते हैं |

प्रश्न: चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं ?

उत्तर: चुंबक के दो ध्रुव होते है |

(i) उतरी ध्रुव

(ii) दक्षिणी ध्रुव

प्रश्न: कंपास (दिक्सूचक) क्या है ?

उत्तर: कंपास (दिक्सूचक) चुंबक से बना एक यन्त्र है जिसकी चुंबकीय सुई उत्तरी तथा दक्षिणी दिशा को बताता है |

प्रश्न: चुंबक के कोई दो गुण लिखिए |

उत्तर:

(1) यह चुंबकीय पदार्थों जैसे लोहा, निकेल और कोबाल्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है |

(2) दो चुंबक के असमान ध्रुव एक-दुसरे को आकर्षित करते हैं जबकि समान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण होता है |

प्रश्न: चुंबक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं ?

उत्तर: छड़ चुंबक के ध्रुव इसके दोनों सिरों पर होते हैं |

प्रश्न: छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिन्ह नहीं है | आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है ?

उत्तर: छड़ चुंबक को एक धागे से इसके बीचों बीच बाँध कर लटकायेंगे जब चुंबक स्थिर हो जायेगा तो जो सिरा उत्तर की ओर होगा वह उत्तरी ध्रुव होगा और जो सिरा दक्षिण की ओर होगा वह दक्षिणी ध्रुव होगा |

प्रश्न: आपको एक लोए की पत्ती दी गई है | आप इसे चुंबक कैसे  बनायेंगे ?

उत्तर: लोहे की पत्ती को एक चुंबक के सिरे से पत्ती के एक सिरे से दुसरे सिरे तक 30 से 40 बार रगड़ने से यह चुंबक बन जाता है |

प्रश्न: दिशा निर्धारण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है ?

उत्तर: कंपास की सुई के दो सिरे होते है जिस पर N तथा S अंकित रहता है | जो चुंबक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव होते है | कंपास को तब तक घुमाते है जब तक कंपास का उत्तरी ध्रुव डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिणी के चिन्ह, सुई के दोनों सिरों पर न आ जाएँ | इससे उत्तर दिशा का पता चाल जाता है |