1. वायु के संघटक क्या है
उत्तर: वायु बहुत सी गैसों का मिश्रण है वायु के संघटक निम्नलिखित हैं:-
जलवाष्प
ऑक्सीजन
नाइट्रोजन
कार्बन डाइऑक्साइड
धूल और धुआं आदि।
2. वायुमंडल की कौन सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर: श्वसन के लिए ऑक्सीजन गैस सभी जीव जंतुओं के लिए आवश्यक है।
3. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है?
उत्तर: इसका जवाब हमारे द्वारा किए हुए क्रियाकलाप 3 से सिद्ध होता है। मोमबत्ती या जलते दिए को किसी बड़े कांच के जग्या पात्र से ढक दिया जाए तो कुछ ही देर में मोमबत्ती बुझ जाती है क्योंकि कांच के पात्र के अंदर की वायु खत्म हो जाती है और हम जानते हैं कि ज्वलन के लिए वायु का होना कितना जरूरी है।
4. आप यह कैसे दिखाएंगे कि वायु जल में घुल जाती है?
उत्तर: इस प्रश्न का उत्तर हमारे द्वारा किए गए क्रियाकलाप 5 से सिद्ध होता है। किसी बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसे उबालने के लिए रख दिया जाए तो बर्तन की ऊपरी सतह पर नन्हे बुलबुले दिखाई देने लगते है। यह बुलबुले पानी में घुली हुई वायु से अलग होकर भाप बन जाते हैं। पानी में वायु होने के कारण उबलने के समय पर यह बड़े-बड़े भाप के बुलबुले ऊपर तक आ जाते हैं और हवा में घुल जाते हैं। इससे पता लगता है कि जल में वायु घुली हुई होती है।
5. रुई का ढेर जलने पर क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर: रुई का ढेर जलने पर इसलिए सिकुड़ जाता हैं क्योंकि रुई के बारीक रेशों के बीच में हवा होती हैं जिसके कारण रुई हमेशा फूली रहती हैं। इसीलिए जब रुई जलती है तो यह वायु समाप्त हो जाती है और जले हुए रेशे आपस में एक दूसरे से चिपक जाते हैं।
6. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत____ कहलाती है।
उत्तर: पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत वायुमंडल कहलाती है ।
7. हरे पौधे को भोजन बनाने के लिए वायु के___ अवयव की आवश्यकता होती हैं।
उत्तर: हरे पौधे को भोजन बनाने के लिए वायु के कार्बन डाइऑक्साइड अवयव की आवश्यकता होती है।
8. पांच क्रियाकलापों की सूची बनाइए जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है।
उत्तर: १. सभी मनुष्य तथा जीव जंतु सांस लेकर जीवित रह पाते हैं।
२. वायु के प्रयोग से ही पवन चक्की का इस्तेमाल करके ऊर्जा पैदा की जाती है।
३. जो जीव पानी के अंदर जीवित रहते हैं वह भी पानी में घुली हुई वायु के द्वारा ही सांस ले पाते हैं और पानी के अंदर जिंदा रह पाते हैं।
४. प्रत्येक पक्षी के जीवन में भी वायु की अहम भूमिका होती है।
५. पौधों में परागण भी वायु द्वारा ही संभव होता है।
9. वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर: पेड़-पौधे सूरज के प्रकाश और कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं। इस प्रक्रिया मैं पौधों द्वारा ऑक्सीजन को वापस वायुमंडल में छोड़ दिया जाता है। पौधे द्वारा छोड़ी गई इस ऑक्सीजन को मानव और पशु पक्षी सांस लेने में उपयोग करते हैं। मानव द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड पौधों द्वारा फिर से इस प्रक्रिया में इस्तेमाल कर ली जाती है। इस प्रकार गैसों के आदान-प्रदान से पौधे और जीव जंतु एक दूसरे की सहायता करते हैं।