0 कक्षा 6: विविधता की समझ
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6: विविधता की समझ

 1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं?


उत्तर

 त्योहारों की सूची-लोहड़ी, बुद्ध पूर्णिमा, ओणम, गांधी जयंती, गुरुनानक जयंती, गणतंत्र दिवस, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद, बकरीद, क्रिसमस इत्यादि।सभी समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार-गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस।

2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है।

उत्तर

 भारत विविधताओं का देश है। यहाँ विभिन्न जातियों, भाषाओं, धर्मों आदि के लोग रहते हैं। खान-पान, रहन-सहन के ढंग और पहनावे में भी उनमें विभिन्नता देखी जा सकती है। इस प्रकार भारत की विविध विरासत हमारे जीवन को बेहतर बनाती है। हम जब विभिन्न लोगों के संपर्क में आते हैं, उनसे मित्रता करते हैं, उनके साथ पढ़ते हैं, काम करते हैं तो हम उनकी भाषा, उनका रहन-सहन उनके पहनावे के बारे में जानते हैं और उनसे कुछ नया सीखते हैं। इस तरह भाषा, भोजन संस्कृति का आदान-प्रदान होता है और धीरे-धीरे एक मिश्रित संस्कृति यानी मिली-जुली संस्कृति उभरती है जिससे हमारा जीवन बेहतर बनता है।

3. आपके अनुसार ‘अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है? भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं?

उत्तर

 भारत की विविधता या अनेकता को उसकी ताकत का स्रोत माना गया है। जब अंग्रेजों का भारत पर शासन था तो विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग परिवेशों के लोग शामिल थे। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन किया, इकट्ठ जेल गए और अंग्रेजों को अलग-अलग तरीकों से विरोध किया। लोगों ने दिखा दिया कि वे एक-दूसरे से चाहे कितने ही भिन्न हो, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वे सब एक हैं।

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब ‘भारत की खोज में लिखा कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज है, बल्कि यह बहुत ही गहरी है जिसके अंदर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना है। इसमें विविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।”

4. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।

उत्तर

 दिन खून के हमारे ………………………………………. प्यारे बहा के जाना।

यह जालियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद अमृतसर में गाया गया था। गाने की निम्नलिखित पंक्तियाँ

हिंदू-मुस्लिम एकता को निश्चित रूप से झलकाती हैं

हिंदू औ’ मुस्लिमों की, होती है आज होली ।

बहते हैं एक रंग में दामन भीगो के जाना।

5. लद्दाख एवं केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं? कैसे?

उत्तर

उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है जो उत्तरी भारत में स्थित है। इसके ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने इस क्षेत्र की विविधता को बढ़ावा दिया है।इस क्षेत्र की भौगोलिक विविधता का कारण है उसका स्थानिक विविधता। यहाँ पर हिमालय की पहाड़ियों से लेकर गंगा और यमुना नदियों के मैदानी क्षेत्र तक कई भौगोलिक आवास हैं। यहाँ का भौगोलिक स्थान उच्च और ठंडा है, जिससे यहाँ की जलवायु में भी विविधता है।उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक कारण भी इसकी विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ पर कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, जहाँ धर्म और संस्कृति के उद्भव और विकास की गाथाएँ जुड़ी हुई हैं। इन स्थलों के पास कई धर्मिक स्थल भी हैं जैसे कुंभ, जहाँ पर हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण स्नानों का आयोजन होता है।इन ऐतिहासिक और भौगोलिक कारणों के बीच एक संबंध है। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल और इसके भौगोलिक आवास उसकी समृद्ध विविधता को बढ़ावा देते हैं। उदाहरण के लिए, गंगा की नदी न केवल इस क्षेत्र की जलवायु को मिल्ड करती है, बल्कि इसने भी यहाँ के लोगों की संस्कृति और आदर्शों को आकार दिया है। इसी तरह, हिमालय की पहाड़ियाँ और उनके पास के क्षेत्र भी इस क्षेत्र की जीवनशैली और विविधता पर प्रभाव डालते हैं।