0 कक्षा 6 वस्तुओं के समूह बनाना
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6 वस्तुओं के समूह बनाना

अभ्यास :

Q1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर : कुर्सी, मेज, खिड़की, दरवाजा और अलमारी इत्यादि |

Q2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए:
काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज 

उत्तर : चमकदार पदार्थ : काँच की प्याली और स्टील का चम्मच |

Q3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

वस्तुएँपदार्थ 
पुस्तककाँच
गिलासलकड़ी
कुर्सीकागज
खिलौनाचमड़ा
जूतेंप्लास्टिक

उत्तर : 

वस्तुएँपदार्थ
पुस्तककागज
गिलासकाँच
कुर्सीलकड़ी
खिलौनाप्लास्टिक
जूतेंचमड़ा

Q4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:

(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेशर) में नहीं होती।
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(घ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर : 

क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(घ) असत्य
(च) असत्य
(छ) सत्य
(ज) सत्य

Q5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं:
जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिटटी का घड़ा

इनको इस प्रकार, समूहित कीजिएः

(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य

उत्तर : 

(क) गोल आकृति : बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब. सेब

      अन्य आकृतियाँ : जल, चीनी और मिटटी का घड़ा

(ख) खाद्य  पदार्थ : जल, संतरा, चीनी और सेब

      अखाद्य पदार्थ : बास्केट बॉल, ग्लोब तथा मिटटी का घड़ा

Q6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और
देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिटटी के तेल पर तैरती हैं।

उत्तर : जल में तैरने वाली वस्तुएँ : नाव, सुखी लकड़ी

Q7. निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:

(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर : 

(क) बच्चा
(ख)  नाव
(ग) रेत
(घ) रेत