0 कक्षा 6-आरंभिक नगर
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6-आरंभिक नगर

1. पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था?

उत्तर

 : निम्नलिखित तथ्यों से कपड़ों के उपयोग के विषय में पता चलता हैमोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष, चॉदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा अन्य कुछ वस्तुओं से चिपके मिले हैं।पकी मिट्टी तथा फेर्योन्स से बनी तकलियाँ सूतकताई का संकेत देती हैं।मोहनजोदड़ो से एक कढ़ाईदार वस्त्र पहने व्यक्ति की मूर्ति मिली है।

2. निम्नलिखित का सुमेल करो :







उत्तर:









3. हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे?

उत्तर: धातुएँ-पुरातत्त्वविदों को धातु की बनी हुई बहुत-सी वस्तुएँ मिली हैं, ताँबे और काँसे से औजार, हथियार, गहने और बर्तन बनाए जाते थे। सोने और चाँदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे। लेखन-लेखन का कार्य लिपिक करते थे। वे मुहरों पर तो लिखते ही थे और शायद अन्य चीजों पर भी लिखते होंगे जो बच नहीं पाई है। पहिया-सामान को ढोने तथा यातायात के रूप में पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था। हल-हल का प्रयोग खेतों को जोतने और बीजों की बुवाई के लिए किया जाता था। आओ चर्चा करें।

4. इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे?

उत्तर:
पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने खिलौनों की सूची|
खिलौना गाड़ी
गुड़िया
विभिन्न पशुओं की आकृति के खिलौने; जैसे—याक, बैल, सुअर, भैंस, भालू आदि।
चिड़िया के आकार की सीटियाँ
खिलौना हल
शायद बच्चों को इन खिलौने में से खिलौना गाड़ी, पशुओं की आकृति वाले खिलौने तथा चिड़िया के आकार की सीटी अधिक पसंद आई होगी।

5. हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम क्या-क्या खाते हो? निशान लगाकर बताओ।

उत्तर :










6. हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।

उत्तर : 
अंतर
हड़प्पा के किसान और पशुपालक पूर्ववर्ती किसानों और पशुपालकों की तुलना में अधिक प्रकार की फसलों का उत्पादन करते थे।
हड़प्पा के किसान पूर्ववर्ती किसानों की तुलना में विभिन्न उपकरणों जैसे हल आदि का भी उपयोग करते थे।
हड़प्पा के किसान कृषि उत्पादों को गाड़ियों के द्वारा नगरों में भी भेजते थे, जबकि पूर्ववर्ती किसान ऐसा नहीं करते थे। आओ करके देखें

7. अपने शहर या गाँव की तीन महत्त्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो। क्या वे बस्ती के महत्त्वपूर्ण इलाके में बनी हैं। इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता है?

उत्तर:
 अपने गाँव या शहर के अनुसार छात्र स्वयं करें।

8. तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत है? यह पता करो कि वह कितनी पुरानी है और उनकी 
देखभाल कौन करता है।
उत्तर :
 छात्र अपने गाँव या शहर के अनुसार स्वयं करें।