0 कक्षा 6 पौधों को जानिए
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6 पौधों को जानिए

 

अभ्यास

Q1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:
(क) तना मिटटी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुडि़यों की संख्या सदा समान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प  के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुडि़याँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुडि़याँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्राीकेसर पंखुडि़यों से जुड़ा होगा।

उत्तर : 

(क) जड़ मिटटी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) तनें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुडि़यों की संख्या सदा असमान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प  के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुडि़याँ भी आपस में पृथक होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुडि़याँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्राीकेसर पंखुडि़यों से स्वतंत्र होगा।

Q2. निम्न के चित्र बनाइएः

(क) पत्ती

उत्तर : पत्ती का नामांकित चित्र :

Q3. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगें?

उत्तर : पौधे जिसके तने लंबे परन्तु दुर्बल होते है वे शाक कहलाते  है |

जैसे – टमाटर, तोरी, सरसों आदि |

Q4. पौधे में तने का क्या कार्य है?

उत्तर : 

(i) तना पौधे को सहारा देता है।

(ii) तना जल तथा खनिज लवणों का संवहन करता हैं ।

(iii) यह पौधे के लिए भोजन संचय करता है।

Q5. निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है?

गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल

उत्तर : तुलसी और गुडहल

Q6. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?

उत्तर : समांतर शिरा-विन्यास

Q7. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?

उत्तर : मुसला जड़

Q8. क्या आप पत्तियों को देखे बिना उनकी पहचान कर सकते हैं? कैसे ?

उत्तर : हाँ, हम पत्तियों के देखे बिना उसकी पहचान हम

उसके जड़ के आधार पर कर सकते है | यदि जड़ मुसला जड़ हो तो उसकी पत्ती जालिका रूपी शिरा-विन्यास की होगी जबकि रेशेदार जड़ों वाले पौधे की पत्तियाँ समांतर शिरा-विन्यास की होती है |

Q9. किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।

उत्तर : 

(i) बह्यदल

(ii) पंखुड़ी

(iii) स्त्रीकेसर (पुष्प का मादा भाग)

(a) वर्तिकग्र

(b) वर्तिका

(c) अंडाशय

(iv) पुंकेसर (पुष्प का नर भाग)

(a) परागकोष

(b) तंतु

Q10. निम्न में से किन पौधें के फुल आपने देखे हैं?

घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, निम्बू, गन्ना, आलू, मूँगफली।

उत्तर :

Q11. पौधें के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?

उत्तर : पौधे पत्ती से अपना भोजन बनाते हैं और इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते है |

Q12. पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?

उत्तर : स्त्रीकेसर भाग में अंडाशय होता है |

Q13. ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुडि़याँ हों।

उत्तर : पुष्प जिनमें संयुक्त बह्यदल और पंखुडियां होती हैं – धतुरा

पुष्प जिनमें पृथक बह्यदल और पंखुडियां होती है – गुलाब

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1- झाडी किसे कहते है ?

उत्तर – कुछ पौधें में शाखाएँ तने के आधार के समीप से निकलती हैं। तना कठोर होता है परंतु अधिक मोटा नहीं होता। इन्हें झाड़ी कहते है।

प्रश्न 2- शाक किसे कहते है ?

उत्तर – हरे एवं कोमल तने वाले पौधे शाक कहलाते हैं।

प्रश्न 3- पेड़ किसे कहते है ?

उत्तर – कुछ पौधे बहुत ऊँचे होते हैं तथा इनके तने सुदृढ़ एवं गहरे भूरे होते हैं। इनमें शाखाएँ भूमि से अधिक ऊँचाई पर तने के ऊपरी भाग से निकलती हैं। इन्हें

वृक्ष कहते हैं ।

प्रश्न 4- विसर्पी लता किसे कहते है ?

उत्तर – कमजोर तने वाले पौधे सीधे खड़े नहीं हो सकते और ये भूमि पर फैल जाते हैं। इन्हें विसर्पी लता कहते हैं।

प्रश्न 5- आरोही किसे कहते है ?

उत्तर – कुछ पौधे आस-पास के ढाँचे की सहायता से उपर चढ़ जाते हैं। ऐसे पौधे आरोही कहलाते हैं। जैसे – मनी प्लांट का पौधा ।

प्रश्न 6- तना का कार्य लिखों ।

उत्तर – 

(i) तना पौधे को सहारा देता है।

(ii) तना जल तथा खनिज लवणों का संवहन करता हैं ।

(iii) यह पौधे के लिए भोजन संचय करता है।

प्रश्न 7- पती का कार्य लिखों। 

उत्तर –

(i) वाष्पोत्सर्जन की क्रिया पतियों के द्वारा होता है।

(ii) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया भी पतियों के द्वारा होता है।

(iii) यह पौधे के लिए भोजन तैयार करती है।

प्रश्न 8- पर्णवृत किसे कहते है ?

उत्तर – पत्ती का वह भाग जिसके द्वारा वह तने से जुड़ी होती है, पर्णवृंत कहते है।

प्रश्न 9- फलक किसे कहते है?

उत्तर – पत्ती के चपटे हरे भाग को फलक कहते हैं।

प्रश्न 10- शिरा किसे कहते है ?

उत्तर – पत्ती की इन रेखित संरचनाओं को शिरा कहते हैं।

प्रश्न 11- मध्य शिरा किसे कहते है ?

उत्तर –  पत्ती के मध्य में एक मोटी शिरा दिखाई देती है। इसे मध्य शिरा कहते हैं।

प्रश्न 12- शिरा विन्यास किसे कहते है ?

उत्तर – पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाए गए डिजाइन को शिरा-विन्यास कहते हैं।

प्रश्न 13- जालिका रूपी शिरा विन्यास किसे कहते है ?

उत्तर – यदि यह डिजाइन मध्य शिरा के दोनों ओर जाल जैसा है, तो यह

शिरा-विन्यास, जालिका रूपी शिरा विन्यास कहलाता है।

प्रश्न 14- समांतर शिरा विन्यास किसे कहते है ?

उत्तर – घास की पत्तियों में यह शिराएँ एक दूसरे के समांतर हैं। ऐसे शिरा-विन्यास को समांतर शिरा-विन्यास कहते हैं

प्रश्न 15- वाष्पोत्सर्जन किसे कहते है ?

उत्तर – जल की यह बूंदें पत्ती से जल वाष्प के रूप में निकलीं है। इस क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 16- प्रकाश संश्लेषण किसे कहते है ?

उत्तर – पौधे सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में अपना भोजन तैयार करते है। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते है।

प्रश्न 17- प्रकाश संश्लेषण के कच्चे उत्पाद क्या है ?

उत्तर – जल तथा कार्बन डाईआक्साइड।

प्रश्न 18- पतियों द्वारा संश्लेषित (बनाया गया) भोजन पौधे में किस रूप में संचित रहता है ?

उत्तर – पतियों द्वारा संश्लेषित भोजन पौधे में मंड के रूप में संचित रहता है।

प्रश्न 19- मूसला जड़ किसे कहते हैं ?

उत्तर – जिन पौधों की मुख्य जड सीधे मिट्टी के अंदर जाती है ऐसे जड़ को मूसला जड़ कहते है।

प्रश्न 20- रेशेदार जड़ किसे कहते है ?

उत्तर – जिन पौधों की जड़े एक समान दिखाई देती है। रेशेदार जड़ कहते है।