1. सही या गलत बताओ। |
(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुजरने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।
(ग) पुरातत्त्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।
(घ) चित्रित-धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था।
(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर क़िलाबंद थे।
उत्तर :
(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) गलत
(ङ) सही
2. नीचे दिए गए खानों में निम्नलिखित शब्द भरो।
शिकारी-संग्राहक, कृषक, व्यापारी, शिल्पकार, पशुपालक
3.समाज के वे कौन-से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे?
उत्तर :
स्त्रियाँ, दास तथा कम्मकार गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।आओ चर्चा करें
4. महाजनपद के राजाओं ने क़िले क्यों बनवाए?
उत्तर :
महाजनपद के राजाओं द्वारा किलों के निर्माण करने के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे.
कुछ राजा बाहरी राजाओं के आक्रमण के भय से अपनी सुरक्षा के लिए किलों का निर्माण करते थे।
कुछ राजा अपनी शक्ति तथा समृद्धि का प्रदर्शन करने के लिए किलों का निर्माण करते थे।
5. आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी?
उत्तर :आज शासकों का चुनाव आम जनता द्वारा मतदान के माध्यम से किया जाता है, परंतु जनपदों में कुछ लोग बड़े-बड़े यज्ञों को आयोजित कर राजा बन जाते थे। आओ करके देखें