1. पुलिस का क्या काम होता है?
उत्तर:
पुलिस का उत्तरदायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट और झगड़े आदि की शिकायत लिखे तथा लोगों से घटना के विषय में पूछताछ करे, जाँच-पड़ताल करें और मामलों पर कार्यवाही करे।
2. पटवारी के कोई दो काम बताइए।
उत्तर:
पटवारी का कार्य
जमीन को नापना और ज़मीन का रिकॉर्ड रखना।
किसानों से भूमि कर इकट्ठा करता है और सरकार को अपने क्षेत्र में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।
3. तहसीलदार का क्या काम होता है?
उत्तर:
तहसीलदार का काम
तहसीलदार जमीन से संबंधित विवादों को सुनता है।
तहसीलदार पटवारी के काम का निरीक्षण करता है और यह सुनिश्चित करता है कि रिकॉर्ड सही ढंग से रखे जाएँ।।
तहसीलदार यह सुनिश्चित करता है कि किसान को अपने रिकॉर्ड की नकल आसानी से मिल जाए।
तहसीलदार विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र आदि प्रदान करती है।
4. “एक बिटिया की चाह’ कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या आपको यह मुद्दा महत्त्वपूर्ण लगता है? क्यों?
उत्तर:
इस कविता में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है कि पत्नी और बेटी को भी अपने पति तथा पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए अर्थात् स्त्री को भी संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। यह एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि यह समानता के अधिकार से जुड़ा हुआ है। भारतीय संविधान में किसी भी आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित किया, लेकिन यह लिंग के आधार पर भेदभाव है।
5. पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है?
उत्तर:
पंचायत गाँवों के विकास के लिए योजनाएँ बनाती हैं तथा उन्हें लागू करती हैं। पटवारी गाँवों के किसानों के खेतों की जानकारी रखता है। पंचायत गाँवों की समस्याओं को दूर करने का कार्य करती है। ये समस्याएँ किसानों के खेतों से जुड़ी हुई भी हो सकती हैं। इस प्रकार पंचायत और पटवारी दोनों ही एक स्तर पर रहकर काम करते हैं।
6. किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।
उत्तर:
यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अनेक प्रकार के काम करती है; जैसे-पुलिस थाने में अपराधियों के फोटो के साथ रिकॉर्ड रखना, दिन-रात गश्त लगाना, इत्यादि। यातायात नियंत्रण के लिए चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है, जगह-जगह पर यातायात पुलिस वाहनों की गति की जाँच करती रहती है। वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती है। सार्वजनिक समारोहों के अवसर पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी जाती है, साथ ही पुलिस विशेष निगरानी भी करती है।
7. एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।
उत्तर:
एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया उपायुक्त होती है।
8. चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फ़ायदा होगा।
उत्तर:
नए कानून हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार बेटों, बेटियों और उनकी माँ को जमीन में बराबर का हिस्सा मिलेगा। यह कानून सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू है। इस कानून से बड़ी संख्या में औरतों को फायदा होगा। पति या पिता की मृत्यु होने पर वे अपना जीवन निश्चितता से जी सकेंगी।
9. आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम जमीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?
उत्तर
:सामान्य तौर पर, महिलाएं विभिन्न तरीकों से अपने नाम पर भूमि या संपत्ति प्राप्त कर सकती हैं, जैसे विरासत, खरीद, उपहार, या हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम जैसे कानूनी प्रावधानों के माध्यम से, जो पैतृक संपत्ति में बेटियों को समान विरासत अधिकार प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि संपत्ति के स्वामित्व अधिकार सांस्कृतिक, सामाजिक और कानूनी कारकों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।