0 कक्षा 6 प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
Type Here to Get Search Results !

कक्षा 6 प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन

 

अभ्यास :

प्रश्न1 : नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य  बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके

    

उत्तर :  अपारदर्शी वस्तुएँ छाया बनाती हैं |

प्रश्न2 : नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी, पारभासी तथा दीप्त अथवा अदिप्त में वर्गीकृत कीजिए |

वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पोलीथीन शीट,   CD, धुआं, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमानप्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट,  प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफोन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगुनू,चंद्रमा | 

उत्तर :

अपारदर्शी :चट्टान का टुकड़ा, एल्यूमीनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, सीडी, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगुनू, चंद्रमा।

पारदर्शी : हवा, पानी |

पारभासी : पॉलिथीन शीट, धुआं, समतल काँच की शीट, कुहरा, सेलोफोन शीट, तार की जाली।

दीप्त : लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, गैस बर्नर की ज्वाला, प्रकाशमान टॉर्च, सूर्य, जुगुनू, चंद्रमा।

अदीप्त : वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पोलीथीन शीट, CD, धुआं, समतल काँच की शीट, कुहरा, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, सेलोफोन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, |

प्रश्न3: क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोंच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृताकार छाया बनाए तथा दुसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए ?

उत्तर: एक बेलनाकार आकृति जिसे ऊपर (टॉप) से देखने पर वृताकार छाया बनाता है जबकि बगल से (lateral) देखने पर यह आयताकार छाया बनाएगा | देखिए आकृति :

प्रश्न4: किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे ? 

उत्तर : नहीं, क्योंकि बिना प्रकाश का कोई परावर्तन नहीं होता |